Ujala Cygnus logo
Highlights Banner

उजाला सिग्नस महाराजा अग्रसेन हॉस्पिटल में विश्व हृदय दिवस पर हार्ट-एथॉन का आयोजन

By Priyambda Sahay

Reviewed by : Ujala Cygnus

September 29, 2026

आज उजाला सिग्नस महाराजा अग्रसेन हॉस्पिटल में विश्व हृदय दिवस पर हार्ट-एथॉन का आयोजन किया गया।हार्ट-एथॉन के लिए हरी झंडी यूनिट हेड  कपिल नारंग जी ने दिखाई। विश्व हृदय दिवस के मौके पर यूफ्लेक्स लिमिटेड कंपनी से प्लांट हेड रमन अंबष्ठ और रोटरी क्लब से  प्रधान सौरव गर्ग एवं उनकी टीम ने विश्व हृदय दिवस के मौके  पर बढ़ चढ़कर भाग लिया।

कार्डियोलॉजिस्ट डॉ मनदीप सिंह ने बताया कि हर साल 29 सितंबर को लोगों को हृदय स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने और दिल की बीमारियों से बचाव के लिए मनाया जाता है। डॉ मनदीप ने बताया कि हृदय हमारे शरीर का सबसे मुख्य अंग है। आज की भागदौड़ भरी जिंदगी, गलत खानपान और तनाव के कारण हृदय रोग कार्डियो-वैस्कुलर डिजीज दुनिया भर में तेजी से बढ़ रहे हैं। इस दिन का मुख्य उद्देश्य लोगों को दिल के दौरे, हार्ट फेल्योर और अन्य दिल से जुड़ी समस्याओं की शुरुआती लक्षणों को पहचान और समय पर इलाज के प्रति सचेत करना है।

दिल को स्वस्थ रखने के आसान उपाय हैं :- संतुलित आहार, अपने भोजन में हरी सब्जियां, ताजा फल, साबुत अनाज और ड्राई फ्रूट्स को शामिल करें तथा जंक फूड व अत्यधिक तेल मसाले से दूर रहे। नियमित व्यायाम कम से कम 30 मिनट, तेज चलना, योग एवं हल्की एक्सरसाइज जरूर करें। तनाव से दूरी, मेडिटेशन करें और हर रात 7 से 8 घंटे की अच्छी नींद ले। नशे से दूरी बनाए, सिगरेट तंबाकू और शराब का सेवन दिल की धमनियों को कमजोर करता है इसलिए इससे पूरी तरह दूरी बनाएं। नियमित जांच करायें।

30 वर्ष की आयु के बाद साल में काम से कम एक बार ब्लड प्रेशर, शुगर, कोलेस्ट्रॉल की जांच जरूर कराये। अगर आपको इन्हीं शुरुआती लक्षणों में से कोई भी लक्षण मिलता है तो अपने आसपास किसी भी कार्डियोलॉजिस्ट से तुरंत संपर्क करना चाहिए। 

यूनिट हेड कपिल नारंग ने बताया कि सिग्नस महाराजा अग्रसेन हॉस्पिटल में 24/7 कार्डियो समर्पित अनुभवी टीम हमेशा उपलब्ध रहती है। अगले महीने से अस्पताल में बाय पास सर्जरी की सुविधा भी उपलब्ध हो जाएगी। पानीपत वासियों के लिए निशुल्क एंबुलेंस सेवा का प्रावधान भी है। इस मौके पर सिग्नस हॉस्पिटल से सेल्स हेड संदीप वशिष्ठ, डिप्टी मैनेजर विकास कुमार, प्रदीप कुमार, HR इमरान,  प्रवीण कुमार, रमेश कादियान,  प्रेम नंदवानी, आसिफ रोटरी क्लब से सेक्रेटरी अतुल मित्तल, डिप्टी जिला गवर्नर सुमित मित्तल, संजय,  मोहन अग्रवाल, सचिन गर्ग आदि मौजूद रहे।

Loading...

Appointment icon
Appointment
Call Us icon
Call Us
Hospitals icon
Hospitals
Doctors icon
Doctors
Specialities icon
Specialities
book appointment button
contact us button
whatsapp button

Share Your Feedback

We value your opinion and would love to hear about your experience with us.

Copyright ©2026 all rights reserved

Powered by ROI Mantra